फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिज्जा हाउस सहित चार प्रतिष्ठानों पर नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 23 जून को सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग सेंटरों सहित 10 प्रतिष्ठानों की जांच की थी। दूसरे दिन ही दो शॉपिंग सेंटर व कोचिंग सहित छह प्रतिष्ठान सील कर दिए गए। जबकि चार प्रतिष्ठान अब भी संचालित हैं। बेसमेंट में चल रहे पिज्जा हाउस में तो कबाड़ हो चुका एक्सपायरी अग्निशामक यंत्र रखा मिला था।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने सीओ सिटी अभय वर्मा, अग्निशमन अधिकारी प्रांशु अवस्थी के अलावा नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित गोविंद क्लासेज, भोलेपुर स्थित ए प्लस एकेडमी, नेकपुर चौरासी स्थित आकाश कोचिंग, स्मार्ट प्वाइंट, बढ़पुर स्थित आचार्य इंस्टीट्यूट, लालगेट स्थित गोयल पेपर प्रोडक्ट्स, बढ़पुर व ठंडी सड़क स्थित शॉपिंग स्टोर व आवास विकास तिराहा स्थित हिंदुस्तान होटल का निरीक्षण किया था। दोनों शॉपिंग सेंटर सहित छह प्रतिष्ठान सील हो चुके हैं। बेसमेंट में चल रहे पिज्जा हाउस में आग बुझाने के कोई इंतजाम न होने से तत्काल संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। आईटीआई चौराहे के निकट स्थित स्पा सेंटर में तो सभी मानक अधूरे मिलने पर संचालन रोक दिया था। दो दिन में मानक पूरे न होने पर प्रतिष्ठान सील करने के निर्देश भी दिए थे। फिलहाल तीन दिन बीतने के बावजूद पिज्जा हाउस सहित अमानक तीन प्रतिष्ठान अभी तक सील नहीं किए गए और संचालन भी नहीं रुका।
-
अग्निशमन विभाग की एनओसी व सुरक्षा के इंतजाम पूरे न होने पर छह प्रतिष्ठान सील किए जा चुके हैं। अभी पिज्जा हाउस सहित अन्य पर कार्रवाई शेष है। जो भी बेसमेंट में प्रतिष्ठान संचालित हैं, वह स्वयं बंद कर लें। अन्यथा बेसमेंट के सभी प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे।- पारुल तरार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें