फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बा विद्यालय से छात्रा के लापता होने के मामले में किसी पर कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से लापता छात्रा के मामले में बीएसए की ओर से जारी नोटिस का वार्डन सहित सभी कर्मचारियों ने जवाब दे दिया है लेकिन 25 दिन बाद भी बीएसए ने स्टाफ पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



राजेपुर के बा विद्यालय से 10 नवंबर को कक्षा छह की छात्रा लापता हो गई थी। बाद में जांच करने पर पता चला कि वह अपने घर पहुंच गई थी। आवासीय स्कूल के स्टाफ की लापरवाही मानते हुए तत्कालीन बीएसए अनुपम अवस्थी ने प्रभारी वार्डन ममता रानी, चौकीदार दिनेश मिश्रा, पीआरडी विनीत कुमार को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया था। तीनों कर्मियों ने समयसीमा में बीएसए कार्यालय में जवाब दाखिल कर दिया।
मगर घटना के 25 दिन बाद भी गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई। इससे उनका मनोबल बढ़ने और अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीएसए कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि इस गंभीर पत्रावली को संबंधित पटल पर दबा दिया गया है। इसी कारण बीएसए स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पूरी पत्रावली तलब कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें