फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः राजेपुर सीएचसी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार सुबह 9:15 बजे सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी सेवा ठप मिली और कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। अस्पताल में गंदगी व अव्यवस्था थी। इस पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों व स्टाफ की लेटलतीफी पर सीएमओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार सुबह सीएचसी राजेपुर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्टाफ मौजूद न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डॉ. रजत कटियार, डॉ. अभिषेक, फार्मासिस्ट अजय शुक्ला मौजूद होने के बावजूद ओपीडी सेवाएं बंद थीं।
अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल था। जगह-जगह गंदगी देख सीएमओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। शीत श्रंखला कक्ष बंद था। बाद में पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमित राजपूत को सीएमओ ने सीएचसी की व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वहां मौजूद मरीजों से सीएमओ ने बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि प्रसूताओं को भोजन व नाश्ते की व्यवस्था नहीं है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी, सभी डॉक्टर व स्टाफ का वेतन रोक दिया।
दो दिन पूर्व जमीन पर लेटी गर्भवती महिला का वीडियो वायरल होने के संबंध में पूछने पर सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें