फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदसा निवासी अमित बाथम की गर्भवती पत्नी प्रियंका (22) का शव बुधवार रात घर के कमरे में लटका मिला। इससे पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

देर रात जब अमित जागा तो उसने प्रियंका को लटका देख शव नीचे उतार लिया। प्रियंका की सास मीना ने उसके मायके वालों को सूचना दी। नाना की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज के गांव किशवापुर निवासी प्रियंका के ताऊ महेश व मौसी आरती नंदसा गांव गुरुवार सुबह पहुंचे। ताऊ महेश ने बताया कि प्रियंका के पिता राजू पंजाब के जिला भटिंडा में लॉकडाउन में फंसे हैं। प्रियंका का 25 जून 2019 को अमित से विवाह किया गया था। अमित शराब पीकर प्रियंका से मारपीट करता था।
विज्ञापन

सास मीना ने भी बताया कि बुधवार को पुत्र अमित शराब के नशे में घर आया और उसका बहू प्रियंका से झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाल राकेश कुुमार व सीओ सोहराब आलम व तहसीलदार राजू मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने प्रियंका के नाना गांव मुड़गांव निवासी सोनपाल की तहरीर पर पति अमित, जेठ धनीराम, जेठानी रेनू, ससुर रामनारायण के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि अमित व उसके परिजनों पर दहेज की मांग कर प्रियंका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रियंका दो माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें