एप से भेजी गई खबर) राजेपुर। विद्युत उपकेंद्र राजेपुर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया था। उसके स्थान पर दूसरा नया ट्रांसफार्मर मंगा कर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गुरुवार को उससे बिजली चालू कर दी गई है। अभी तक इस उपकेंद्र के 60 गांवों को दो अन्य उपकेंद्रों से फीडर जोड़कर बिजली दी जा रही थी।