फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अनुमति बिना नहीं होंगे नव वर्ष कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अनुमति से ही होंगे नव वर्ष कार्यक्रम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नव वर्ष पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए डीएम की अनुमति लेना जरूरी होगा। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों की ड्रोन कैमरों से निगरानी भी कराई जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग माल, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों पर पुलिस भी तैनात रहेगी।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले नव वर्ष कार्यक्रमों में कोविड-19 के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग उपस्थित नहीं हो सकते हैं। मौजूद लोगों की संख्या उस स्थान की स्थिति के अनुसार ही मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर एवं हैंडवॉश उपलब्ध भी जरूरी है। भड़काऊ व विद्वेष फैलाने वाली अफवाहों की रोकथाम को सोशल मीडिया की निगरानी होगी और रात में वाहनों की चेकिंग कराई जाएगी। इसके अनुपालन के लिए एसपी को आदेश दिए गए हैं। डीएम ने लोगों से अपील की है कि जहां तक हो सके नव वर्ष घर पर ही मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें