फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नए आलू की बाजार में दस्तक, शीतगृहों में 20 फीसद पुराना भंडारित

Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार में नए आलू ने दस्तक दे दी है। जबकि शीतगृहों में अभी 20 फीसद पुराना आलू भंडारित है। पंजाब से आ रहे नए आलू के साथ जोड़ीदार प्याज, टमाटर व मटर भी महंगाई में बराबर की टक्कर दे रहे हैं। वहीं मंदी की मार झेल रहे पुराने आलू का स्थानीय सब्जी साथ निभा रही हैं।
विज्ञापन

जनपद के किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। इस वर्ष जिले के 95 शीतगृहों में आठ लाख 79 हजार 131 मीट्रिक टन आलू भंडारित था। शुरू से ही आलू किसान भाव की मंदी की मार झेल रहा है। इससे शीतगृहों से निकासी भी धीमी रही। 31 अक्तूबर तक शीतगृह खाली करने के आदेश थे। नवंबर का एक सप्ताह गुजरने के बावजूद अभी लाखों क्विंटल आलू शीतगृहों में भंडारित है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार अभी शीतगृहों से 88 फीसद आलू की निकासी हो चुकी है। 12 फीसद करीब एक लाख पांच हजार 495 मीट्रिक टन आलू भरा है। वहीं शीतगृह मालिकों की मानें तो करीब 1.75 लाख मीट्रिक टन आलू शेष है। किसानों को 350 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति क्विंटल आलू बेचना पड़ रहा है। वहीं बाजार में पंजाब के नए आलू ने दस्तक दे दी है। हालांकि 50 रुपये किलो भाव होने से आम आदमी की पहुंच से बाहर है। इतना जरूर है कि नया आलू बाजार में आने से अब पुराने आलू का भाव बढ़ने की उम्मीद भी समाप्त हो गई है। पंजाब से आने वाले नए आलू के साथ ही नासिक इंदौर का प्याज, बंगलौर व मध्य प्रदेश का टमाटर बराबर के भाव से 50 रुपये किलो बिक रहा है। हल्द्वानी की मटर 160 से 200 रुपये प्रति किलो, गाजर 60 रुपये रुपये, जबकि झांसी से आने वाली अदरक 100 से 140 रुपये किलो बिक रही है। पुराना आलू 15 से 20 रुपये किलो बिकने के साथ स्थानीय सब्जी गोभी 10 रुपये में, हरी मिर्च 40 रुपये किलो में मिल रही है।
विज्ञापन


यह हैं सब्जियों के भाव

प्याज- 50 रुपये प्रति किलो

टमाटर- 50 रुपये प्रति किलो

नया आलू - 50 रुपये प्रति किलो



गाजर - 60 रुपये प्रति किलो



मटर - 160 से 200 रुपये प्रति किलो

लहसुन - 200 से 250 रुपये प्रति किलो

अदरक - 100 से 140 रुपये प्रति किलो



हरी मिर्च - 40 रुपये प्रति किलो



गोभी- 10 से 15 रुपये प्रति पीस

शकरकंद - 40 रुपये प्रति किलो

पुराना आलू- 15 से 20 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें