फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट लगाए वाहन न चलाएं

Sat, 19 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनहरी मस्जिद में हुई मजलिस में बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने से आगाह किया गया। बरेली से आए मौलाना शैफ अली जैदी ने कहा हेलमेट लगाने से सुरक्षा का अहसास होता है। उन्होंने  अमर उजाला के हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं अभियान को सार्थक पहल बताते हुए सराहा।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को सुनहरी मस्जिद में मजलिस के दौरान बरेली से आए मौलाना शैफ अली जैदी ने लोगों से दुपहिया वाहन चलाने से पहले हेलमेट पहनने की दरख्वास्त की।


उन्होने कहा  युवा फैशन के चक्कर में तेज रफ्तार से  वाहन सड़कों पर दौड़ाते हैं। इससे हादसों में काफी इजाफा हुआ है। उन्होने कहा परिवार के लोग वाहन चलाने से पहले अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहें।


मौलाना ने कहा  जो अपनी हिफाजत नहीं कर सकता, उसकी हिफाजत खुदा भी नहीं करता है। नावेद अल्वी, सलीम अल्वी, मुमताज हुसैन, आफताब हुसैन, अरशद हुसैन, नबाव उरूज हुसैन, सलीम हैदर, ताहिर हुसैन, शादाब जैदी, शावेज अल्वी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मरहूम कांग्रेसी नेता कनीज फातिमा को के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें