फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैसेंजर ट्रेन से कूदकर नेपाल का यात्री घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन से कूद कर नेपाल निवासी एक यात्री घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नेपाल प्रांत के कैलाली जिले के धनगढ़ी निवासी दिनेश कुमार (30) रविवार शाम कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन पर यात्रा कर रहा था। शाम करीब 6.30 बजे ट्रेन गांव नगला दाऊद के सामने से गुजर रही थी। तभी दिनेश चलती ट्रेन से कूद गया। इससे वह घायल हो गया। आसपास ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉ.मान सिंह वर्मा ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने बताया कि वह लखनऊ जा रहा था। फिरोजाबाद में होटल पर काम करता है। वह खुद ट्रेन से कूद गया था। उसका एक हाथ टूट गया है। लोहिया अस्पताल से थाना कादरीगेट को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें