फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में सुरक्षा को सिपाही न होमगार्ड

Sun, 04 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए आने वाले युवकों को कालेजों की बदइंतजामियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं शौचालय की रही तो कहीं अलाव ही नहीं जले। कालेजों में सुरक्षा को सिपाही और होमगार्ड तक तैनात नहीं किए गए।
विज्ञापन


सेना रैली को आने वाले युवकों को ठहराने के लिए जिला प्रशासन ने आठ स्कूल अधिकृत किए हैं।  राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ और एमआईसी में सबसे ज्यादा  युवक ठहरने पहुंचे।  एमआईसी में अस्थायी शौचालय नहीं बने। स्थायी शौचालयाें में ताला पड़ा था। इससे इन्हाेंने हंगामा किया।

सुलभ शौचालय में इनसे 10 रु पये वसूले गए। कालेजाें के कमरे न खोलने पर इन्हें बरामदे में रात काटनी पड़ी। अलाव का भी इंतजाम नहीं किया गया था।  स्कूलों में सुरक्षा को जिला प्रशासन की ओर से पुलिस व होमगार्ड को नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


अधिकृत स्कूल                    शौचालयों की संख्या
महाराजा हरिश्चद्र डिग्री कालेज         5
राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़        32
जनता इंटर कालेज फतेहगढ़            7
एमआईसी फतेहगढ़                 निल
केआर रस्तोगी इंटर कालेज             5
क्रिश्चियन इंटर कालेज फर्रुखाबाद    10
स्वामी रामानंद बालक व बालिका        16

मुख्य मार्ग पर तैनात रहा पुलिस बल
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती रैली में आने वाले युवक मुख्य मार्ग पर लोगों से अभद्रता न करें। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस को जगह-जगह तैनात कर दिया  गया है। रविवार को आने वाले युवकों को पुलिस ने स्कूलों में पहुंचाया और इनको विवाद न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें