कायमगंज। दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड कायमगंज के प्रधान प्रबंधक पद पर नीरज कुमार वर्मा की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नीरज कुमार वर्मा इससे पहले बीज उत्पादन अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। बताया गया है कि पिछले माह यहां तैनात प्रधान प्रबंधक रमेश सिंह का स्थानांतरण हो गया था। उन्होंने चीफ केमिस्ट वीसी यादव को चार्ज देकर कार्यमुक्ति ले ली थी। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। नए प्रधान प्रबंधक के कार्यभार संभालने से मिल के संचालन और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।