फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने निकाली रैली

Sat, 20 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। नगर की सड़कों से निकली रैली में 646 कैडेटों ने हिस्सा लिया। कैडेटों ने पौधरोपण करने की भी अपील की। पीडी महिला डिग्री कालेज मेें चल रहे एनसीसी शिविर के तहत शनिवार को योग जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल कैडेटाें ने योग करें स्वस्थ रहे आदि
विज्ञापन


स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में ले रखीं थी। कैडेटों ने धरती को हरा भरा रखने के लिए पोधरोपण करने की अपील की। पीडी डिग्री कालेज से शुरू हुई रैली को कैंप कमांडेट कर्नल डीएस चनाना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिलाधिकारी आवास के सामने से होती हुई कलेक्ट्रेट, कचहरी तिराहा, फतेहगढ़ चौराहा, कोतवाली, पुलिस लाइन होते हुए

कालेज में समाप्त हुई। कालेज में योग शिविर का आयेाजन हुआ। योग आचार्य सोनपाल और पंकज कुमार ने कैडेटों को योग की जानकारी दी। इस मौके पर कैप्टन छवि सूद, लेफ्टिनेंट दिव्या शर्मा, सूबेदार मेजर, डीएन खोचरे, श्री भगवान, हवलदार बेडसे डीडी, जीसीआई शचि, शिल्की मिश्रा, अर्चना सेंगर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाला बाइक जुलूस
विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की ओर से बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। शनिवार को गुरगांव देवी मंदिर के बाहर काफी संख्या में लोग बाइकें लेकर पहुंचे। इसके बाद भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में मुख्य जिला प्रभारी

सोनपाल सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर बाइक जुलूस रवाना किया। जुलूस टाउनहाल, बीबीगंज, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालदरवाजा से होता हुआ फतेहगढ़ चौराहा पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हो गया। जुलूस के दौरान युवा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश बाथम, ज्ञानेश गौड़, धीरेंद्र वर्मा, राकेश द्विवेदी, नंदकिशोर
विज्ञापन


शुक्ल, राजगौरव पांडेय और नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इससे पहले मिशन कंपाउंड बढ़पुर में मसीह समाज के लोगों को दिवाकरनंद दुबे ने योग कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें