फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को रुला रही है बिजली

Sat, 20 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक राजेपुर और तहसील अमृतपुर क्षेत्र में बिजली समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली दोनों पावर हाउसों से मिल पा रही है। राजेपुर में दोपहर के रोस्टर में सिर्फ कोल्ड फीडर ही चालू रहता है। अफसरों का तर्क है कि अन्य फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में तार जर्जर हैं, जिससे आपूर्ति बंद रखी जाती है। तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि
विज्ञापन


जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। सुधार न हुआ तो आंदोलन करेंगे। राजेपुर और अमृतपुर में सुबह 5.15 से 10.15 बजे और दोपहर 12.45 से 4.45 बजे तक बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। पावर हाउस राजेपुर के सलेमपुर, चपरा, मोहम्मदगंज, कोल्ड फीडर और राजेपुर पांच फीडरों से पूरे ब्लाक क्षेत्र को आपूर्ति की जाती है। लोकल फाल्टों के चलते पूरे ब्लाक क्षेत्र में

मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यही नहीं दोपहर 12.45 से सायं 4.45 बजे वाले रोस्टर में सिर्फ कोल्ड फीडर से जुड़े गांवों को ही बिजली दी जा रही है। बाकी फीडरों से सप्लाई ठप रहती है। पावर हाउस कर्मचारियों का कहना है कि सलेमपुर, चपरा, मोहम्मदगंज और राजेपुर फीडर से जुड़े गांवों में तार जर्जर हैं। दोपहर में हवा चलने पर यह आपस में
विज्ञापन


टकराते हैं, जिससे फाल्ट होता है। इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। महेश कुमार सिंह, शंकरसहाय, सुरेश वर्मा, रामशंकर, ओमप्रकाश सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, धनीराम और विश्राम सिंह आदि का कहना है कि रोस्टर के अनुसार ग्रामीणों को बिजली दी जाए और जर्जर तार बदलवाए जाएं। जेई सुधीर कुमार का कहना है कि कोल्ड फीडर की लाइन

छोटी है। इससे जुड़े क्षेत्र के तार कसवा दिए गए हैं। इसलिए इस फीडर की आपूर्ति चालू रहती है। बाकी फीडर के क्षेत्रों की लाइनें जर्जर हैं। इससे आपूर्ति नहीं देते हैं। क्योंकि दिन में हवा चलने से ढीले तार टकरा जाते हैं और फाल्ट हो जाता है। रोस्टर बदलने पर ढीले तार कसे जाएंगे। उधर, अमृतपुर क्षेत्र में भी मात्र चार-पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। सुरेशचंद्र,

शैलेंद्र कुमार यादव, रामनरेश मिश्र, अशोक सक्सेना, प्रभाकर त्रिवेदी, शैलेंद्र त्रिवेदी और शरद अवस्थी आदि का कहना है कि बिजली आने का समय निश्चित नहीं है लेकिन चली समय से जाती है। वहीं लोकल फाल्टों के चलते अधिकतर समय बिजली गुल ही रहती है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली अव्यवस्था की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। सुधार न होने पर

धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। रात में बिजली की सप्लाई होती है। दिन के समय बिजली गायब रहती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें