फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन-पूजन के साथ नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ

विज्ञापन
नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय के शुभारंभ पर हवन पूजन करते डीएम मानवेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज नगर पंचायत कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन

नवाबगंज। नवसृजित नगर पंचायत के अस्थायी कार्यालय का शुक्रवार को हवन-पूजन के साथ शुभारंभ किया गया।
नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिले एक वर्ष पूरा हो गया है, लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। रामलीला मैदान स्थित बरात घर में नगर पंचायत का अस्थायी कार्यालय बनाया गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इससे पहले पं.अवनीश तिवारी ने हवन कराया। इसमें डीएम व विधायक के साथ प्रशासक एसडीएम सुनील कुमार यादव, प्रभारी बीडीओ विक्रांत तिवारी ने आहुतियां डालीं। इसके बाद मैदान में डीएम व विधायक ने पौधरोपण किया। खिचड़ी भोज भी हुआ।
विज्ञापन

ईओ आशीष कुमार ने बताया कि कार्यालय स्टाफ के साथ नगर पंचायत को 21 सफाई कर्मी मिले हैं। एक जेई की तैनाती की गई है। साफ सफाई, मुख्य मार्ग पर जलभराव से निजात व नाली पर अतिक्रमण हटवाने के साथ प्रकाश व्यवस्था प्राथमिकता होगी। कमल भारद्वाज, आदेश राठौर, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, मोहित भारद्वाज, विनीत भरद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौधे लगाने से रोका, एसडीएम के सामने नोकझोंक
रामलीला मैदान में श्रमिकों ने बाउंड्रीवाल के किनारे पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे। तभी पहुंचे कस्बा निवासी दिनेश गुप्ता ने मैदान में अपनी 10 फीट भूमि होने का दावा करते हुए पौधे लगाने से रोक दिया। इसी बीच पहुंचे एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने पूछताछ की तो दिनेश मजदूरों से नोकझोंक करने लगे। हालांकि एसडीएम ने मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें