फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अस्पतालों में पहुंची कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अस्पतालों में पहुंची वैक्सीन, टीकाकरण आज
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला मुख्यालय से शुक्रवार को लोहिया महिला अस्पताल सहित तीन सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन पहुंचा दी गई है। इसे कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवाया गया है। शनिवार से स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। पहले 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पहला लाभार्थी कौन होगा, यह कंप्यूटर तय करेगा। जिसके मोबाइल में एसएमएस पहुंचेगा उसेही पहले टीका लगाया जाएगा।
आठ माह के इंतजार के बाद गुरुवार शाम सीएमओ कार्यालय स्थित जिला वैक्सीन स्टोर में 7440 डोज वैक्सीन पहुंची थी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ.वंदना सिंह के निर्देश पर जिला वैक्सीन स्टोर प्रबंधक हरदेव सिंह ने कोल्ड चेन हैंडलर सुमित शर्मा, चालक मनीष मसीह व सुरक्षा कर्मियों के साथ अस्पतालों में वैक्सीन पहुंचवाई। लोहिया महिला अस्पताल में 300 डोज वैक्सीन सीएमएस डॉ.कैलाश की सुपुर्दगी में दी गई।
विज्ञापन

वहीं कमालगंज सीएचसी पर 400 और मोहम्मदाबाद सीएचसी पर 600 डोज वैक्सीन उपलब्ध कराकर उसे कोल्ड चेन में सुरक्षित रखवाया गया। शनिवार को पहले दिन तीनों अस्पतालों में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाकर उन्हें कोरोना से सुरक्षित किया जाएगा। टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों पर एक डॉक्टर, दो वैक्सीनेटर व तीन पैरामेडिकल स्टाफ की टीम तैनात रहेगी। टीका लगने के आधा घंटे बाद तक संबंधित को अस्पताल में ही रोका जाएगा। बीपी, शुगर व ईसीजी की जांच सामान्य रहने पर घर भेजा जाएगा।
नोडल अधिकारी कराएंगे टीकाकरण
मोहम्मदाबाद सीएचसी पर नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य, लोहिया महिला अस्पताल में डीआईओ डॉ.प्रभात वर्मा व सीएचसी कमालगंज में डीटीओ डॉ.सुनील मल्होत्रा टीकाकरण कराएंगे। इन अस्पतालों में 20 बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि पहले दिन 300 टीके लगेंगे। इसके बाद सोमवार व शुक्रवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद, कमालगंज, राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज, बरौन, कायमगंज, सिविल अस्पताल लिंजीगंज, लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें