फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी सेना के पदाधिकारियों को दी धमकी

Mon, 19 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा में मछली का शिकार करने का विरोध करने पर नंदी सेना के पदाधिकारियों को गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी गई। नंदी सेना प्रमुख ने एसपी को सूचना देकर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


नंदी सेना के पदाधिकारी मुनीश चौहान, किशन शुक्ला सोमवार को गंगा नहाने गए थे। पुराने पांचाल घाट पर  मछुआरे जाल डाल कर मछलियों का शिकार कर रहे थे।

पदाधिकारियों ने मछलियों का शिकार न करने को कहा तो मछुआरों से विवाद हो गया। इसकी सूचना पदाधिकारियों ने नंदी सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी को दी। कुछ समय बाद विक्रांत अवस्थी अपने अन्य साथियों के साथ गंगातट पर पहुंचे और सूचना पांचालघाट चौकी प्रभारी को दी। चौकी प्रभारी ने दो सिपाहियों को मौके पर भेज दिया। सिपाहियों को देखकर मछुआरे नाव को छोड़ कर गंगा में कूद कर दूसरी ओर निकाल गए।

विक्रांत ने इस मामले की सूचना एसपी दिनेश कुमार पी को दी। एसपी ने मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। विक्रांत ने बताया कि गंगा से बालू का खनन हो रहा है। कुछ लोगों की देखरेख में मछलियों को शिकार किया जा रहा है। जल्द ही अगर इस पर रोक न लगी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें