कमालगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतपत्रों की व्यवस्था करने में प्रशासन जुट गया है। प्रधान पद के 2 लाख 37 हजार 938 व बीडीसी के लिए 2 लाख 39 हजार 240 मतपत्रों की आवश्यकता होगी। विकास खंड की 118 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के 1133 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 139 पदों के लिए 756 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
ऊगरपुर सुलतानपट्टी के बीडीसी के लिए सबसे अधिक 2927 मतपत्रों की मांग की गई है। दो हजार से अधिक मतपत्रों की आवश्यकता वाली सीटों में रामपुर माझगांव प्रथम के लिए 2316, रजीपुर द्वितीय 2257, भटपुरा 2314, सदरियापुर 2466, कैंटहा 2203, राजेपुर सरायमेदा तृतीय 2087, मोहनपुर दिनारपुर 2193, गंगाइच 2287, शेखपुर तृतीय 2254 मतपत्रों का मांग पत्र भेजा गया है। हुसैनपुर नौखंडा प्रथम 2092, करीमगंज 2368, सितौली प्रथम 2012, कंझाना 2555, बिड़हैल 2126, रतनपुर 2525 मतपत्रों की आवश्यकता होगी। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 711 प्रत्याशियों के लिए 60 हजार 50 मतपत्र चाहिए।