फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों में हुए संक्रमण से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। फेफड़ों में संक्रमण से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय बर्तन विक्रेता की बुधवार को कोरोना जांच निगेटिव आई थी। बाद में वह कासगंज अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां तबियत ज्यादा खराब होने पर इलाज कराया। गुरुवार शाम को वहीं मौत हो गई। वहीं गांव उस्मानगंज निवासी 45 वर्षीय युवक 4 दिन पहले नोएडा से गांव आने के लिए चला। रास्ते में तबियत बिगड़ने से वह अपनी बहन के यहां भोलेपुर चला गया। हालत न सुधरने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने से सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया। शुक्रवार सुबह सैफई में मौत हो गई। श्रृंगीरामपुर गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मोहनपुर दिनारपुर में जयपुर से 16 अप्रैल को आई महिला की 18 की शाम को बुखार आने से मौत हो गई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कोरोना जांच की। नौ लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें