फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष चुनाव : मोनिका व सुबोध ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नामांकन हुए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोनिका यादव व सपा से डॉ. सुबोध यादव ने दो-दो नामांकनपत्र दाखिल किए। वहीं सुबोध की पत्नी रश्मि यादव ने भी नामांकन किया। नामांकन कक्ष के अंदर जनप्रतिनिधियों के डटे रहने से सत्ता की हनक साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से निर्धारित तिथि पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे सपा से डॉ. सुबोध यादव पत्नी रश्मि के साथ नामांकन करने पहुंचे। सुबोध के पहले नामांकनपत्र में मोहम्मदाबाद द्वितीय वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य किरन प्रस्तावक बनीं, जबकि पंचम क्षेत्र वार्ड 21 से जिला पंचायत सदस्य मंजीता पाल अनुमोदक बनीं। दूसरे नामांकनपत्र में शमसाबाद प्रथम के वार्ड संख्या पांच से जिपं सदस्य नेकसे अनुमोदक व कमालगंज तृतीय क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 से सदस्य ताहिरा मिराकत प्रस्तावक बनीं।
वहीं रश्मि ने भी नामांकन किया। इसमें कमालगंज द्वितीय वार्ड संख्या 23 की सदस्य पूूनम राठौर प्रस्तावक व बढ़पुर प्रथम वार्ड संख्या 28 की सदस्य अर्चना अनुमोदक रहीं। सुबोध यादव के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक के अलावा एक भी समर्थक नामांकन कक्ष तक नहीं जाने दिया गया। समर्थकों को कलक्ट्रेट के बाहर बैरियर पर ही रोक दिया गया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2.15 बजे भाजपा समर्थित प्रत्याशी सपा के पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका भाई सचिन यादव के साथ नामांकन करने पहुंचीं। उनके साथ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डॉ.अनुपम दुबे, ठा.वीरेंद्र सिंह राठौर आदि नामांकन कक्ष तक पहुंचे।
मोनिका ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को दो नामांकनपत्र सौंपे। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश त्रिपाठी व दुर्गादत्त शुक्ला ने औपचारिकताएं पूरी कराईं। मोनिका के एक नामांकनपत्र में नवाबगंज प्रथम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 के सदस्य यशवेंद्र सिंह राठौर प्रस्तावक व कमालगंज षष्ठम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 के सदस्य रश्मिरथी यादव अनुमोदक बने। दूसरे नामांकनपत्र में कायमगंज पंचम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के सदस्य नीलेश प्रस्तावक व शमसाबाद द्वितीय क्षेत्र वार्ड 6 के सदस्य कुंवरजीत सिंह अनुमोदक बने।
कुल पांच नामांकनपत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकनपत्रों की जांच की। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने सभी नामांकनपत्र वैध पाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें