फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों और पाम ऑयल का सैंपल भरा गया

Wed, 14 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज बाजार में बुधवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरसों और पाम ऑयल के सैंपल लिए।
विज्ञापन


श्रीरामलीला मंडल की ओर से जनकपुरी में हर साल नौटंकी का कार्यक्रम होता है। इस बार नृत्य कार्यक्रम का आयोजन है। यहां हर साल विवाद होता है। इसी को लेकर बुधवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, शहर कोतवाल शिवमोहन सिंह लिंजीगंज (जनक पुरी) का निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान वापसी में सिटी मजिस्ट्रेट की नजर कायमगंज के गांव तुर्क ललैया निवासी सतेंद्र गंगवार की दुकान पर पड़ी। यहां सरसों का तेल और रिफाइंड बेचा जाता है। अफसरों ने दुकानदार से स्टाक रजिस्टर मांगा। इसे यह नहीं दिखा सके। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सरसों के तेल और पाम आयल के बिल मांग लिए। यह इन्हें भी नहीं दिखा पाए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य निरीक्षक जीएस वर्मा को मौके पर बुला लिया। दुकान से सरसों के तेल और पाम ऑयल के नमूने भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकान को सील करने के आदेश दिए। इसकी जानकारी  पर व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने दुकान को सील न करने के लिए कहा।  सिटी मजिस्ट्रेट ने यहां पर रखे 35 सरसों और 15 पाम ऑयल के पीपों को सील कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें