फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की कैंटीन में गुटखा और तंबाकू

Wed, 14 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल की कैंटीन में बीड़ी, सिगरेट के साथ ही प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू भी बेचा जा रहा है।  जेलर ने बीड़ी, सिगरेट की बिक्री होने की बात कही है, लेकिन गुटखा बेचे जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए कैंटीन है। यहां बीड़ी, सिगरेट के अलावा प्रतिबंधित गुटखा, कपूरी, और लकड़ी वाली तंबाकू भी बेची जा रही है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, विधायक अजय राय से मिलने गए थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे एक रिक्शा पर जेल की कैंटीन के लिए सामान लाया गया।

इस रिक्शे पर साबुन, तेल, बीड़ी, सिगरेट के अलावा गुटखा, रगड़ने वाली तंबाकू लदी थी। रिक्शा बिना तलाशी केे जेल के अंदर चला गया। मालूम हो कि कैंटीन में सामान अधिक दामों पर बेचा जा रहा है। जेलर सुनीत सिंह चौहान ने बताया कि कैंटीन में बीड़ी और सिगरेट बेची जा सकती है। तंबाकू बेचे जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें