फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने जुलूस निकाल निकाली भड़ास

Sat, 12 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान को लेकर मुस्लिमों में उबाल है। शुक्रवार को फर्रुखाबाद और शमसाबाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अभियोग दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन



शुक्रवार को पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी भरे शब्दों का प्रयोग करने वाले हिंदू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टाउन हाल पर सभा में आक्रोश जताया।


इस दौरान मौलाना एजाज अहमद नूरी ने कहा कि मुसलमान पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। विवादित बयान देने वाले हिंदू महासभा के अध्यक्ष देश की अखंडता, एकता और अमन के दुश्मन हैं।
विज्ञापन


मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने कहा कि मुसलमान धैर्य का दामन नहीं छोड़ेंगे, लेकिन जो रसूल की शान में गुस्ताखी करेगा उसे सजा दिलवा कर रहेंगे।


 
तत्पश्चात विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस में काली पट्टी बांधे बुजुर्ग, युवा व बच्चे हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी को फांसी दो लिखी तख्तियां पकड़े चल रहे थे। जुलूस त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड से होते हुए घुमना बाजार पहुंचा और जुलूस में शामिल लोग धरना पर बैठ गए। कोतवाल शिवमोहन प्रसाद ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।


इस दौरान कोतवाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मोहम्मद हसीन, हाजी शराफत खां, सलीम हैदर, सरदार खां, नदीम खां, हाजी वसीम जमा खां, हाजी दिलदार हुसैन, हाजी तैयब खां, हसीन बाबू, हाजी वारिस अली, खुर्शीद खां, शादाब खां और शुजातउल्लाह आदि मौजूद रहे।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गढ़ी मस्जिद के पास से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए थाना गेट तक पहुंचा। इस अवसर पर मोहम्मद जफर अहमद काशमी, लालमियां, इजहार, इमरान खां, खुशहाल मियां, शाहरुख खां, इकबाल, सलमान, शानू, माजिद, शहनवाज और आशिक खां आदि मौजूद रहे। एसओ कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें