कंपिल। पत्नी की खुरपी व फावड़ा से वार कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को जेल भेज दिया। पति ने अवैध संबंध में पत्नी की हत्या की बात कबूली है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी अनीता की शुक्रवार को घर में ही खुरपी व फावड़ा से वार कर हत्या कर दी गई थी। पति रामऔतार का पत्नी अनीता से पड़ोसी युवक के घर आने-जाने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने देवरानी संजू देवी की तहरीर पर जेठ रामऔतार के खिलाफ पत्नी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने सिवारा मार्ग से हत्यारोपी रामऔतार को पकड़ लिया। पूछताछ में रामऔतार ने बताया कि पड़ोसी युवक से पत्नी के अवैध संबंध थे। चार बार उसे पकड़ा था। इसके बाद भी पत्नी नहीं मान रही थी। इसी कारण शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी।