फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने किया मुंसिफ कोर्ट का मुआयना

Sat, 21 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट का सालाना मुआयना किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में खस्ताहाल आवासों के निर्माण के लिए हाईकोर्ट को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी। जिला जज राजन चौधरी ने शनिवार को मुंसिफ कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय के खराब फर्नीचर, जनरेटर और खस्ताहाल आवासों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में
विज्ञापन


उन्हाेंने  बताया कि खस्ताहाल हाल आवासों को निष्प्रयोज्य घोषित कर उनके निर्माण का प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेजा जा चुका है।  निर्माण संबंधी सभी प्रस्तावों को हाईकोर्ट की कमेटी से स्वीकृति मिलने के बाद ही काम कराए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कोर्ट के लिए भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज जगदीश नरायन, आरिफ मोहम्मद, सिविल जज मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें