फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने एनसीसी कैडेट्स संग निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद परिसर में सफाई करते एनसीसी कैडेट्स व पालिका कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद स्टाफ ने एनसीसी कैडेट्स संग स्वच्छता रैली निकाली। इससे ईओ रश्मि भारती ने कर्मियों के साथ झाड़ूू लगाई। रैली में ईओ सड़कों पर घूमी और जनता को आसपास सफाई रखने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका में ईओ रश्मि भारती समेत पूरा स्टाफ एकत्र हुआ। वहां पहुंचे क्रिश्चियन इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स के साथ सफाई अभियान चलाया। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ईओ खुद भी रैली के साथ रहीं।
पालिका परिसर से शुरू हुई रैली मस्जिद होते हुए तिकोना, पक्के पुल तक गई। इसके बाद वहां से वापस टाउनहाल पर ही समाप्त हुई। स्वच्छता रैली में ईओ के साथ लिपिक अमित सक्सेना, विनय कुमार, मिथुन कुमार, जेई वीपी सिंह एवं सभासद आलोक मिश्रा, असलम अंसारी, अवधेश प्रभु, अमित, मनोज कुमार, धारा सिंह आदि थे।
विज्ञापन

आधा दर्जन स्कूलों में दिलाई स्वच्छता की शपथ
नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राइमरी स्कूल सिम्तसुमाल, रकावगंज, लिंजीगंज, अंगूरीबाग, सुतहट्टी, जूनियर स्कूल नला स्मितसुमाल, कन्या विद्यालय बड़ाखेल आदि में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। फायदे भी बताए। बाद में शपथ दिलाई। आयोजन में स्वच्छ भारत मिशन के लिपिक अमित सक्सेना एवं डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर मिथुन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें