फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिस्टर व मिस फ्रेशर को मिले पुरस्कार

Sat, 11 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-03, मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में मिस्टर व मिस फ्रेसर को सम्मानित करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एवं मैनेजमेंट द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। गीत-संगीत की भी धूम रही।
विज्ञापन

सभी मिस्टर व मिस फ्रेशर को मिले पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम शुभारंभ विश्वविद्यालय संरक्षक शिक्षाविद् डाॅ. बाबू सिंह यादव व कुलाधिपति डाॅ. अनार सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए, बीटेक, एमबीए, एमटेक के अलावा डिप्लोमा इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत से मन मोहा। लघु नाटिकाओं के माध्यम से शिक्षा का महत्व दर्शाया। अंधविश्वास से उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं को उभारा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलाधिपति डाॅ. अनार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की गतिविधियां शिक्षा व ज्ञान के साथ ही जीवन मूल्यों, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का मंच भी है। चेयरपर्सन डाॅ. अनीता यादव ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम के बल पर विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में ब्यूटी विद ब्रेन के आधार पर निर्णायकों ने बीसीए से ओमदेव को मिस्टर, प्रिया को मिस फ्रेशर, बीबीए में बाॅबी मिस्टर तथा अनन्या मिस, बीटेक में यश्वी मिस तथा मो. कैफ मिस्टर, एमबीए में निशा मिस तथा ऋषभ मिस्टर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग में वंशिका को मिस फ्रेशर तथा सत्यम को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। साक्षी को मिस परफेक्ट, मोहित को मिस्टर परफेक्ट का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह, कुलपति डॉ. रंगनाथ मिश्रा, कुलसचिव रणजीत सिंह, डीन डॉ. निखिल श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे। संचालन उज्जवल सिंह, शीरत व साक्षी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें