फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच पैकेट वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

विज्ञापन
छावनी मोहल्ला में जरूरतमंदों को लंच पैकेट देते सांसद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को भाजपा सांसद व जिलाध्यक्ष ने शहर से सटे गांव चांदपुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेतृत्व के निर्देश पर छावनी में गरीबों को लंच पैकेट वितरित किए गए। इसमें इस कदर भीड़ लगी कि नियंत्रण को एक मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग ही तार-तार हो गई।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशम बाग में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। लंच पैकेट वितरण के दौरान भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग के मानक ही समाप्त हो गए। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए 19 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। पार्टी के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 100 व्यक्तियों को भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए। बाबा साहब के विचारों को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपने घरों बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें