कायमगंज। बुधवार को ढाई घाट पुल पर कार की टक्कर से सराफ के बेटे मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह अर्थी उठने पर घर में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला बजरिया निवासी नरेंद्र वर्मा के 32 वर्षीय इकलौते पुत्र गौरव की बुधवार को शमसाबाद के ढाई घाट पुल पर कार की टक्कर से मौत हो गई थी। बाइक चला रहा उसका साथी सावेज निवासी ग्राममऊ रशीदाबाद घायल हो गया था। देर रात गौरव का शव उसके घर पहुंच गया।
गुरुवार सुबह जब गौरव की अर्थी उठी तो घर में कोहराम मच गया। पिछले दिनों गौरव की मां रेखा देवी की बीमारी से मौत हो गई थी। गौरव की पत्नी नेहा वर्मा व पिता रो-रोकर बेहाल हो गए। गौरव के दो छोटी बेटियां हैं।