फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10600 श्रमिकों के खातों में रुपये पहुंचने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोविड महामारी में कामगारों को भरण-पोषण भत्ता देने की योजना के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत 33271 श्रमिकों में से 10600 के खातों में एक-एक हजार रुपये सरकार ने भेजना शुरू किया है। बचे 22671 श्रमिकों को बाद में एक-एक हजार रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश सरकार ने भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को भत्ता देने का फैसला लिया था। सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश सिंह ने बताया कि 10600 श्रमिकों की सूची लखनऊ कार्यालय से सत्यापन के लिए आई थी। उनका सत्यापन कर सूची वापस लखनऊ कार्यालय भेज दी गई। अभी कितने श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार रुपये पहुंचे हैं। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें