फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज के रजीपुर निवासी 19 वर्षीय कृष्णा जाटव की बुधवार सुबह खानपुर के पास रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। वह बाजार से कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। हेलमेट न पहनने के कारण उसका सिर फट गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



बदायूं डिपो की बस पांचाल घाट की ओर से आ रही थी, जिसने कृष्णा की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और कृष्णा सड़क पर मुंह के बल जा गिरा। पुलिस ने भीड़ जमा होने से पहले ही शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। कृष्णा अपने मौसा सुरजीत जाटव के यहां खानपुर में रह रहा था। सुरजीत ने बताया कि कृष्णा मेहनती था और कुछ दिन पहले ही उसे एक व्यापारी के यहां काम पर लगवाया था। वह दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।





कृष्णा का परिवार दो माह पहले ही अपने साढ़ू सुरजीत के यहां खानपुर आया था। लालू जाटव बाहर नौकरी करते थे और परिवार मजदूरी करके पेट पालता था। कृष्णा ने कुछ दिन पहले ही यह बाइक खरीदी थी, जिससे वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें