फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ससुर ने ही दामाद की हत्या कर दफनाया था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दामाद की हत्या कर शव को पड़ोसी के यहां दफनाने के मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने पत्नी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुत्री के दूूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह से गुस्सा होकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया, हंसिया, मृतक के रंक्त रंजित कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली की चौकी पांचालघाट के गांव भगुआ नगला निवासी धर्मेंद्र चौहान की बेटी नेहा से फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी अंकित अवस्थी ने एक वर्ष पहले नोएडा में प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में दोनों ने कोर्ट में भी शादी कर ली थी। सात नवंबर को अंकित, पत्नी नेहा के साथ भइयादूज पर पांचाल घाट पहुंचा। नेहा को पांचाल घाट चौराहे पर बैठाकर ससुर धर्मेंद्र का मिजाज जानने के लिए उसके घर चला गया था। ससुराल पहुंचने पर ससुर धर्मेंद्र चौहान ने पत्नी उमा के साथ मिलकर अंकित को लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया। उसके बेहोश हो जाने पर ससुर सास ने हंसिया से उसकी गर्दन व छाती पर कई प्रहार किए। हत्या करने के बाद अंकित के खून से सने कपड़े उताकर पड़ोसी के बरामदे में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था।
पति के न पहुंचने पर नेहा तलाशती हुई मायके में पहुंची। पिता धर्मेंद्र ने उसको बताया कि अंकित आया था और अपने घर जाने की बात कहकर चला गया। 9 नवंबर को धर्मेंद्र चौहान पुत्री नेहा को साथ लेकर टेंपो में बैठकर राजेपुर क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा था। नेहा चलते टेंपो से कूदकर कादरीगेट चौकी पर पहुंची और अंकित की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने नेहा की शिकायत पर पड़ोसी के घर में खुदाई कराकर अंकित का शव बरामद कर लिया था। पोस्टमार्टम में अंकित की मौत सिर पर वजनदार वस्तु व गर्दन छाती पर धारदार हथियार के प्रहार से होना बताई गई। गांव सरह निवासी कन्हैयालाल ने धर्मेंद्र चौहान, उसकी पत्नी उमा, नाबालिग पुत्र के खिलाफ अंकित की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मसेनी चौराहे से धर्मेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड, हंसिया, अंकित के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने अंकित के नेहा प्रेम विवाह करने से धर्मेंद्र नाराज था। उसने इसी रंजिश में पत्नी उमा के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें