नगर से सटे गांव सुभानपुर निवासी तंबाकू व्यापारी की पत्नी कार से अलीगढ़ जा रही थीं। तभी अलीगंज व बॉर्डर के गांव विराहिमपुर के बीच टायर फटने से कार पलट गई।
इससे व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई। चालक व उनके एक रिश्तेदार गंभीर घायल हो गए। उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया है। वे बेटी को अलीगढ़ हॉस्टल से बुलाने जा रही थीं।
गांव सुभानपुर निवासी अदील बाबर तंबाकू का व्यापार करते हैं। उनकी बड़ी बेटी कशिश अलीगढ़ में ग्रेजुएशन कर रही है। कोरोना के चलते स्कूल कालेज बंद हो गए।
वह हॉस्टल में रह रही थी। शनिवार को उनकी पत्नी शीबा(45) रिश्तेदार सन्नान (30) निवासी दमदमा व चालक बृजेश (26) के साथ कार से बेटी को लाने जा रहीं थीं।
गांव विराहिमपुर व अलीगंज के बीच एक निर्माणधीन सरकारी भवन के पास कार टायर फट गया। कार बेकाबू होकर पहले भवन के खंभे से टकराई बाद में खाई में पलट गई।
घायलों को इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में शीबा की मौत हो गई। चालक व रिश्तेदार युवक को आगरा में भर्ती कराया गया है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
खाई से कार क्रेन से निकाला गया। उनके चार बच्चे कशिश(18), नवां (11), पुत्र मुआज (10), अजवा (8) हैं।