फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटी की विदाई होते ही मां की मौत

Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटी की विदाई के बाद मां की हालत बिगड़ गई। इससे परिजन उन्हें नर्सिंगहोम ले गए। हालत गंभीर होने से वहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते शादी के जोड़े में बेटी व दामाद आ गए। बेटी रो-रोकर बेहाल हो गई। शहर के मोहल्ला कटरा बू अली निवासी सूरज यादव की पुत्री दुर्गा का शुक्रवार रात माधौपुर निवासी विजय यादव से विवाह हुआ था।
गेस्ट हाउस में शादी की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार सुबह मां सुमन यादव ने बेटी की विदा कर दी। बरातियों के जाते ही सुमन की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग एक नर्सिंग होम ले गए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि सुमन की सांसें थम गईं। शव घर ले गए तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। बेटी दुर्गा व दामाद समेत सभी रिश्तेदार घर पहुंच गए। परिजनों ने इसे सामान्य मौत बताया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें