फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : पति का नंबर गायब तो कहीं पत्नी का

Sun, 23 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मतदाता सूची अपडेट प्रक्रिया एसआईआर को लेकर तहसील क्षेत्र में अव्यवस्था और तकनीकी त्रुटियों के कारण मतदाता परेशान हैं। कहीं पति का क्रमांक मिल रहा है पर पत्नी का रिकॉर्ड गायब है, तो कहीं पूरा परिवार सूची से बाहर है।
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने शिकायत की है। पिछले चुनावों में मतदान करने के बावजूद लोगों वोट सूची से गायब बताए जा रहे हैं। गांव कुबेरपुर में बीएलओ विनीता देवी के पास कुल 897 मतदाता हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 105 ही ऑनलाइन हो सके हैं। गांव वालों का कहना है कि अगर इसी तरह काम चलता रहा तो 4 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया पूरी होना लगभग असंभव है।
59 वर्षीय भुजा सिंह ने बताया कि उन्होंने हर चुनाव में मतदान किया, मगर इस बार उनकी पत्नी सविनय गंगवार का वोट 2003 की सूची में दर्ज होने के बावजूद नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

गांव के 71 वर्षीय फेरू सिंह ने भी बताया कि वर्तमान सूची में नाम होने के बावजूद पुरानी सूची में उनका क्रमांक नंबर गायब बताया जा रहा है, जबकि उनकी पत्नी का रिकॉर्ड सही है। गांव निवासी आफताब खान ने बताया कि उनका वोट कभी सोनभद्र, कभी मेरठ और कभी मुजफ्फरनगर की सूची में ऑनलाइन दिखाई दे रहा था। हालांकि नई सूची आने पर उनका क्रमांक नंबर मिल गया, लेकिन उनके बेटे समी, हया, रिष्मा और भतीजे अयान के नाम अब भी वर्ष 2003 की ऑन लाइन सूची में नहीं मिल रहे हैं।
इसी तरह कुबेरपुर के कसीम, उनकी पत्नी रिहाना और पुत्र बबलू का नाम ऑन लाइन सूची में नहीं मिल सका। गांव रायपुर में बाहिद का क्रमांक नंबर मिल गया, लेकिन उनकी पत्नी शहाना बेगम का रिकॉर्ड गायब है। वहीं मुशीर शाह का नाम सही मिला, लेकिन बेटे आकिल शाह का नाम नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि नई सूची आने के बाद स्थिति पहले से बेहतर हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में नाम और क्रमांक नहीं मिल पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और कई लोग बीएलओ के पास बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
लोगों की मांग है कि तकनीकी खामियों को तुरंत दूर कर मतदाता सूची को सही स्वरूप में तैयार किया जाए, ताकि मतदान के समय किसी को परेशानी न हो।
गांव रायपुर निवासी आफरीन पत्नी रागिब शाह का फार्म नहीं मिला है। जबकि 2003 व 2025 की सूची में मतदाता हैं। इसी प्रकार इस गांव के कई मतदाता ऐसे हैं जिन्हें फार्म नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें