फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मां-बेटे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 27 May 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कलाखेल रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से मां-बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी के दौरान अस्पताल की गंभीर लापरवाही के चलते महिला व बच्चे की जान चली गई। मौके से डॉक्टर फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन




कलाखेल रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मंगलवार को कंपिल के बरखेड़ा निवासी बृजेश कुमार की पत्नी राखी (28) को डिलीवरी के दौरान मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि ऑपरेशन के बाद राखी की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर महिला को खुद एंबुलेंस से फर्रुखाबाद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए। परिजन शव को वापस निजी हॉस्पिटल लाने पर नाराज हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही सीएचसी से अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. अमरेश कुमार समेत टीम पहुंची और ओटी को सील कर दिया। मौके पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ऐसे अस्पतालों पर निगरानी रखी जाएगी और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीजों से अपील की है, कि वे ऐसे अस्पतालों और दलालों से दूर रहें। - डॉ. शोभित कुमार, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें