कमालगंज। सोमवार दोपहर में तेज धूप के साथ झमाझम बारिश हुई थी। जिससे गर्मी में राहत के साथ आम व मक्का की फसल को भी फायदा पहुंचा है।
कायगंज क्षेत्र में आम की बागवानी भी काफी अधिक है। फतेहगढ़ मार्ग व जरारी मार्ग पर बड़े क्षेत्र में आम के बागान है। आम की फसल को बारिश की दरकार थी। बागवान अमित विश्नोई का कहना है कि पिछले चार दिनों में तीन बार पानी बरसने से आम के बागों में रौनक आई है। इससे अब जो आम तोड़कर पकाया जाएगा। उसका रंग भी पीला खिल सकेगा। जिसका बाहर की मंडियों में भाव अच्छा निकल सकेगा। पानी से आम का स्वाद भी मीठा, रसीला व जायकेदार हो सकेगा।
वहीं श्रृंगीरामपुर स्थित पाली हाउस व टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राहुल कटियार ने बताया कि किसानों को फिलहाल बारिश से किसी फसल में नुकसान नहीं है। मक्का के ज्यादातर किसानों को फायदा हुआ। मूंगफली वाले किसानों को भी एक पानी सिंचाई बच गया।