कायमगंज के चिलौली मस्जिद में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराती पुलिस।
- फोटो : FARRUKHABAD
ड्रोन से मस्जिदों की निगरानी, घरों में हुई जुमे की नमाज
कायमगंज। कोरोना वायरस की जंग में सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में प्रशासन अलर्ट है। नगर व क्षेत्र की आसपास मस्जिदों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में भी घरों में ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की।
कोरोना वायरस के बचाव के लिए लोगों ने मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा नहीं की गई। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की। चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने जामा मस्जिद, चिलाका, छपट्टी, लालबाग, जटवारा आदि मस्जिदों के आसपास ड्रोन से निगरानी कराई। मस्जिदों में कोई नमाजी नहीं मिला। इधर फर्रुखाबाद शहर में भी मस्जिदों में नमाज नहीं हुई। लोगों ने घरों में ही जुमे की नमाज अदा की।