फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ठिठुर रहे परिषदीय स्कूलों के एक लाख से अधिक बच्चे

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय उधरनपुर में सर्दी से बचाव को धूप में बैठे बच्चे । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 1.62 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। पर अभी तक इन बच्चों को नि:शुल्क दिए जाने वाले 81 हजार ही स्वेटर आए हैं। निर्धारित समय निकलने के बाद भी अभी तक आए हुए 81 हजार स्वेटर भी नहीं बट पाए हैं। ऐसे में बच्चे ठिठुर रहे हैं। शिक्षक उन्हें सर्दी से बचाने को धूप में बैठाकर पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 1290 प्राइमरी व 565 जूनियर विद्यालय हैं। इसमें 1 लाख 62 हजार 132 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन के आदेश पर इन सभी को एक-एक स्वेटर दिया जाना है।
इनका वितरण 30 नवंबर तक किया जाना था। तत्कालीन बीएसए ने जेम पोर्टल से स्वेटर खरीद को टेंडर लेकर एक कार्यदायी संस्था को स्वीकृत किया था। इन स्वेटरों को बीआरसी पर संस्था को भेजना है।
विज्ञापन

पहले कार्यदायी संस्था ने 57 हजार स्वेटर की आपूर्ति दी। भुगतान होने पर स्वेटर दिए जाने का बीएसए को प्रार्थना पत्र दिया। तत्कलीन बीएसए रामसिंह ने 55 लाख 34 हजार रुपये कार्यदायी संस्था को भुगतान कर दिए।
इसके बाद ठेकेदार ने 24 हजार स्वेटरों की और सप्लाई की। 30 नवंबर तक कुल 81 हजार स्वेटर आ गए हैं। इनका वितरण अभी तक नहीं हो सका है। बकाया 81 हजार स्वेटरों की सप्लाई नहीं हुई है।
ऐसे में स्कूलों में बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। इससे शिक्षक उनको विद्यालय के कमरों के बजाये मैदान में धूप में बैठाकर पढ़ाते हैं। हालांकि कुछ स्वेटर बंटवा दिए गए हैं जबकि अधिकांश बीआरसी पर डंप हैं।
अमृतपुर। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों में करीब 28903 बच्चे पंजीकृत हैं। इनके लिए अभी 13700 स्वेटर आए हैं। स्कूलों में पंजीकृत छात्र संख्या के 50 फीसदी बच्चों के लिए स्वेटर भिजवाए जा रहे हैं।
बुधवार को विधायक सुशील शाक्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेपुर में स्वेटरों का वितरण करवाया गया। यहां 331 बच्चे हैं। स्वेटर बंटने की जानकारी न होने और सर्दी पड़ने से बुधवार को 203 बच्चे ही आए। इनमें से 199 को स्वेटर दिए गए। चार बच्चे बगैर स्वेटर लौट गए।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को 10 दिसंबर तक स्वेटर की पूरी सप्लाई देने की हिदायत दी है। यदि पूरे स्वेटर की सप्लाई नहीं होती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो बच्चे विद्यालय आ रहे हैं, उनको ही अभी स्वेटर दिए जा रहे हैं। जिन बीआरसी पर स्वेटर रखे हैं, वहां के बीईओ को बंटवाने के निर्देश दिए गए हैं। -रमेश चंद्र जौहर, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें