फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से सीढ़ी से गिरकर किसान की मौत

विज्ञापन
रामदास की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज में क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। गुरुवार सुबह बंदरों के हमले से बचने को एक किसान सीढ़ी से नीचे उतरने लगा। तभी उसकी सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी रामदास सक्सेना (58) खेती करते थे। गुरुवार सुबह उनकी छत पर कपड़े व अन्य सामान पड़ा था। तभी वहां बंदरों का झुंड आ गया। रामदास डंडा लेकर बंदरों को भगाने गए। तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। वह बचने को तेजी से सीढ़ी से नीचे उतरने लगे। इस बीच वह सीढ़ी से गिर पड़े। इससे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में चीत्कार मच गया। रामदास के पांच बेटे हैं। सभी खेती करते हैं। मामले की पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें