फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नर्स के घर में बक्से का ताला तोड़कर रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स के घर से चोरों ने 43 हजार रुपये पार कर दिए। सुबह ड्यूटी से घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी निर्मला देवी स्टाफ नर्स और पति कल्लू वार्ड बॉय हैं। बृहस्पतिवार रात दंपती ड्यूटी करने गए थे। सुबह करीब नौ बजे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे। कमरे का ताला टूटा देख दंग रह गए। सामान बिखरा था। बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखे 43 हजार रुपये गायब थे। चोर छत पर जीने के रास्ते घर में घुसे थे। सूचना पर पुलिस ने जांच की। अन्य सामान चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। चौकी प्रभारी रक्षा सिंह ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें