फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो ट्रेनों की चपेट में आने से तीन गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शेखपुर गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय झुंड पैसेंजर ट्रेन से टकराने से दो गोवंशों की मौत हो गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन कुछ समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन

कस्बा के रेलवे स्टेशन से शुक्रवार सुबह सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन फतेहगढ़ से कानपुर की ओर जा रही थी। टिकट घर के सामने ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हो गई। उधर कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित शेखपुर गुमटी संख्या 138-सी के पास सुबह करीब 7:15 बजे पैसेंजर ट्रेन फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान ट्रैक को पार करते समय गोवंशों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे दो गोवंशों की मौत हो गई।

मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान रामसेवक उर्फ बबलू मौके पर पहुंचे। बीडीओ त्रिलोक चंद्र ने प्रधान रामसेवक को जेसीबी मशीन मंगाकर गड्ढा खोदकर शवों को दफनाने के निर्देश दिए। पशुचिकित्साधिकारी ने पहुंच जांच की। गौरक्षा महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिगिरि व प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवाकर गोवंशों के शवों को दफनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल जब्बार ने बताया कि शेखपुर गुमटी के पास आए दिन हादसा होता है। इसके बावजूद कोई उपाय नहीं किया जा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें