फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहण बिल के खिलाफ फूंकें मोदी का पुतला

Sun, 07 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष ने रविवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 22 जुलाई को कांग्रेसी गांव-गांव में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकें। रेलवे रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव जुबैर खान ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाएं। ब्लाक, न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाएं और न्याय पंचायत अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष
विज्ञापन


बनाएं। उन्होंने कहा कि अगर ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्ष 25 सदस्यों की कमेटी नहीं बनाते हैं तो उन्हें पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। कहा कि 22 जुलाई को हर गांव में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसी प्रधानमंत्री का पुतला फूंकें। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि जिला, ब्लाक व नगर कमेटी का कोई भी पदाधिकारी तीन बैठकों में नहीं आता है तो उसे हटा दिया जाएगा।  कहा कि शीघ्र ही वह तथा राष्ट्रीय सचिव गांव-गांव जाकर दौरा करेंगे कि ब्लाक की कमेटियां सही हैं या फिर

फर्जीवाड़ा कर गठित की र्गइं। फर्जीवाड़ा पाए जाने पर भंग की जाएगी। बैठक का संचालन वीरेंद्र मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री, संजू अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बाथम, नावेद अल्वी, जितेंद्र राठौर, अजय सिंह राठौर और अरुण अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें