फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देकर विदेशों में भीड़ जुटाते हैं मोदी-सलमान

Tue, 28 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
िधानसभा 2017 के चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला सपा से नहीं भारतीय जनता पार्टी से है। इसलिए सपा के बारे में कुछ बोलने का औचित्य ही नहीं होता। दो साल की सरकार में भाजपा की विदेश नीति पीछे पहुंच गई है। विदेशों में मोदी के कार्यक्रमों में पैसा देकर भीड़ जुटाई जाती है। यह बात पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही।
विज्ञापन



मंगलवार को राजपूताना सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होगा। कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को मुद्दा बनाकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लडे़गी। घर-घर जाकर कांग्रेस प्रचार करेगी। उन्होंने मोदी पर भड़ास निकालते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विदेश नीति असफल हुई है।

इसी का नतीजा है कि चीन भारत को एनएसजी की सदस्यता लेने का विरोध कर रहा है। मोदी के दो साल की सरकार में भारत की विदेश नीति दो साल पीछे चली गई है। कहा कि यूपी में कांग्रेस की 30-40 सीटें जीतने की नहीं, बल्कि सरकार बनाने की रणनीति है। इस पर वह कामयाब होने का प्रयास भी करेगी। भाजपा से लड़कर ही कांग्रेस आगे आएगी। चुनाव लड़ने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्देश हुआ तो चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


यूपी में मुख्यमंत्री का नया चेहरा क्या प्रियंका गांधी होंगी। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा राहुल गांधी और सोनिया गांधी करेंगी। हां इतना जरूर है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में प्रियंका गांधी के सहयोग की डिमांड पार्टी के लोग कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस मोदी और आरएसएस का विरोध करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।­
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें