फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक प्रसव टेबल, एसएनसीयू में लगे मेटल ऑक्सीजन सिलेंडर

विज्ञापन
महिला लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में लगे मैटल के आक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
प्रदेश सरकार मेडिकल सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। खासकर महिलाओं और नवजात की सुविधाओं को लेकर आधुनिक सेवाएं देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। डा. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में प्रसव की टू स्टेप लैडर युक्त अत्याधुनिक प्रसव टेबल, एसएनसीयू में मेटल के ऑक्सीजन सिलिंडर समेत कई नए उपकरणों की खेप पहुंची है।
विज्ञापन

अस्पताल में बीते दिन गर्भवतियों के लिए टू स्टेप लेडर टेबल भेजी गई है। उस पर सभी सुविधाओं के अलावा बेहोश करने केे लिए भी आधुनिक व्यवस्था है। अत्याधुनिक टेबल आने से गर्भवतियों को होने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इसके अलावा प्रसव ऑपरेशन, गांठ, नसबंदी आदि के दौरान बेहोश करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
सरकार ने वाइल्स उपकरण भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इससे बेहोश करने में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी। नवजातों के इलाज के लिए एसएनसीयू वार्ड में लगे सामान्य ऑक्सीजन सिलिंडरों के स्थान पर शासन ने छह नए मेटल ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे हैं। इससे ऑक्सीजन की गति बढ़ जाएगी। इसका फायदा नवजात शिशुओं को होगा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में काफी सुविधाएं हो रही हैं। प्रसव टेबल, वाइल्स उपकरण और मेटल अक्सीजन सिलिंडर आने से काफी फायदा होगा। इससे प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को काफी आराम होगा।-कैलाश दुल्हानी, सीएमएस, लोहिया महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें