फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू की परीक्षा में नहीं निकले सचल दल दस्ते

Sat, 28 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू की परीक्षा में सचल दलाें ने खुद ही तय कर लिया कि नकल नहीं होगी। यह छापामारी के लिए निकले ही नहीं। शाम की पाली में इंटर की परीक्षा में सचल दल निक ले। यह लौटे तो खाली हाथ। जानकाराें की मानें तो माफि याआें ने सेंटर को आने वाले रूटाें  पर भेदिया खड़े कर दिए हैं। यह किसी वाहन के केंद्र की ओर बढ़ते ही अंदर मोबाइल से सभी को अलर्ट कर देते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का उर्दू का पेपर था। इस परीक्षा के लिए 315 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 50 ने परीक्षा छोड़ दी है। सुबह कोई भी सचल दस्ता नहीं निकला। सायं की पाली में इंटर रसायन विज्ञान व कामर्स बहीखाता का पेपर था। रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए 8609 और बहीखाता की परीक्षा के लिए 991 परीक्षार्थियाें ने पंजीयन कराया था।

सायं पाली में पांचाें सचल दल दस्ते छापामारी के लिए निकले। इन्हें  कोई नकलची नहीं मिला। जानकाराें का कहना है कि नकल माफियाआें नें कें द्र को आने वाले रास्ताें पर  भेदिया लगा दिए हैं। यह दस्ते के वाहने के रूट पर पहुंचते ही अंदर खबर कर देते हैं। इससे कक्षाें में नकल बोलना बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन


बदले गए बिना कोड के पेपर
स्वामी विवेकानंद आदर्श इंटर कालेज पंचम नगरिया में बिना कें द्र  कोड के पेपर पहुंच गए थे। इन्हें बदलवा दिया गया है। शनिवार का केंद्र पर नए प्रशभनपत्राें का बंडल पहुंचाया गया। केंद्र पर पहुंचे अंग्रेजी, चित्रकला व नागरिक शास्त्र के प्रश्नपत्राें पर कें द्र कोड दर्ज नहीं था। इस पर अजय कुमार व दिनेश वर्मा को पेपर बदलने के लिए इलाहाबाद भेजा गया था।

बीएसए ने दो शिक्षकाें को किया निलंबित
मुआयने के दौरान विद्यालय बंद मिलने पर बीएसए ने तीन हेड टीचर सहित दो शिक्षकाें को निलंबित कर दिया है। शनिवार को बीएसए ने मानिकपुर दहेलिया के प्राइमरी स्कूल का मुआयना किया। इन्हें विद्यालय बंद मिला। गांव के लोगाें ने बताया कि  स्कूल कभी कभार खुलता है। इस पर बीएसए योगराज सिंह ने हेड टीचर नीतू प्रभाकर व सहायक अध्यापक भगवान देवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें