फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख का आलू लेकर गए ट्रक चालक व क्लीनर के मोबाइल सर्विलास पर लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। दस लाख का आलू लादकर जनपद जौनपुर गए ट्रक के चालक व क्लीनर के मोबाइल बंद हो गए हैं। आलू भी जौनपुर नहीं पहुंचा। कोल्डस्टोरेज से आलू का लदान करवाने वाले व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चालक व क्लीनर के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिमलापुर निवासी आलू व्यापारी पवन ने 28 नवंबर को आल इंडिया ट्रांसपोर्ट फर्रुखाबाद से एक ट्रक पर मोहम्मदाबाद कोल्ड स्टोरेज से आलू लदान कर जनपद जौनपुर भेजने का किराया तय किया था। 550 पैकेट आलू लदवाकर जनपद जौनपुर के लंबुआ क्षेत्र के लिए ट्रक रवाना कर दिया गया। 30 नवंबर तक जब आलू लंबुआ नहीं पहुंचा तब पवन ने ट्रक चालक व क्लीनर के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। दोनों के मोबाइल बंद मिले। इस पर व्यापारी ने चालक व क्लीनर पर दस लाख कीमत का आलू किसी और मंडी में बेचने की आशंका जाहिर कर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पूरे मामले में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक व क्लीनर के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें