फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर मोबाइल व चेन लूटी, पांच दिन पहले हुई घटना में पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में पांच दिन पहले रविवार को रुपये का तगादा कर हमलावरों ने पूर्व सैनिक से मारपीट कर मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। इसमें पूर्व सैनिक का सिर फूट गया था। कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मेडिकल भी नहीं कराया। शुक्रवार को पीड़ित एसपी के सामने पहुंचा। इस पर एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को फटकार लगाई और कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पूर्व सैनिक सुमित कुमार 23 फरवरी को बाजार से घर जा रहा था। जब ब्लू हैवन होटल के सामने पहुंचा तभी मक्खन वाली गली निवासी दो युवक मिले। इन लोगों ने अपने बकाया तीस हजार रुपये मांगे। इस पर सुमित ने शीघ्र ही रुपये देने का भरोसा दिया। दोनों युवकों ने गालीगलौज कर पीटा।
एक ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर मार दी। इससे सुमित का सिर फूट गया और वह अचेत हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने गले में पड़ी सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हमलावर चले गए। घायल सुमित ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सैनिक एसपी डॉ. अनिल मिश्रा के सामने पेश हुआ और आपबीती बयां की। एसपी ने इस प्रकरण में फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह की फटकार लगाई और कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें