फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी से नहीं बन पा रहे मनरेगा के एस्टीमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जरूरतमंद प्रवासियों को मनरेगा से रोजगार दिया जाना है। लेकिन इसमें कई रुकावटें आ रही हैं। लॉकडाउन के कारण कमालगंज क्षेत्र में अब तक 20 हजार से अधिक प्रवासी अपने गांव लौट चुके हैं। इससे कर्मचारियों की कमी हो गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित मनरेगा सेल में कर्मचारियों की कमी है। कुछ ब्लाकों में 3 से 4 आपरेटर हैं जबकि कमालगंज में केवल एक आपरेटर ही है। इससे एस्टीमेट नहीं बन पा रहे हैं।
नेटवर्क की समस्या भी आ रही है। अब हर गांव में 50 के बजाय 65 लोग मनरेगा में काम कर सकेंगे। जिन गांवों में काम चल रहा है उनमें से कई में मजदूरों से मास्क या मुंह में अंगौछा आदि बांधे बिना ही काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जीरागौर गांव में भी सुरक्षा उपायों का पालन किए बिना काम हो रहा है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप यादव का कहना है कि कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। अब काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें