फर्रुखाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (त्वरित न्यायालय) में चल रहे बहुचर्चित फायरिंग प्रकरण में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गवाही प्रक्रिया रोकने की मांग की है। सोमवार को सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर शेष गवाहों को गवाही से मुक्त करने की अपील की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 नवंबर 2017 को प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह, अभिषेक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि निकाय चुनाव के दौरान उन पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। मामले में सुनवाई के लिए सोमवार को तारीख निर्धारित थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की है।