फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में निरुद्ध बनारस के विधायक से गुरुवार को उनके भाई व बेटों ने मुलाकात की। इस दौरान एक घंटा तक बाहर खड़े होेने के कारण कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हंगामा किया।
सेंट्रल जेल में निरुद्ध चल रहे बनारस के विधायक अजय राय से गुरुवार को उनके भाई सत्यप्रकाश, बेटा शंतनु, भतीजा वरुण राय, साला विजय राय मिलने के लिए आए थे। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस नेता कौशलेंद्र सिंह, डा. दिनेश अगिभनहोत्री आदि पदाधिकारी जेल गेट पर पहुंचे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने विधायक से परिजनों की मुलाकात कराने के लिए डिप्टी जेलर से कहा। डिप्टी जेलर एक घंटे बाद मुलाकात होने की बात कह कर चले गए। काफी देर तक मुलाकात न हो पाने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने के बाद परिवार के लोगों की विधायक से मुलाकात हो पाई। विधायक के बेटे ने पत्रकारों को बताया कि उनके पिता को राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।